logo

यूरिया खाद के भाव को लेकर बड़ी खबर, जानिए रेट

Big news about the price of urea fertilizer, know the rate
 
यूरिया खाद के भाव को लेकर बड़ी खबर, जानिए रेट 

Haryana Update. IFFCO Urea Fertilizer Price 2022.देश में बढ़ती मंहगाई और आसमान छूते पेट्रोल-डीजल के बीच में किसानों के बीच राहत की खबर है। देश की सबसे बड़ी खाद उर्वरक निर्माता सहकारी कंपनी IFFCO ने किसानों को राहत दे दी है।

 

 

IFFCO ने यह फैसला लिया है की अब यूरिया उर्वरक के दाम में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, इसके लिए यूरिया फर्टिलाइजर के रेट निश्चित कर दिए है। साथ ही कंपनी ने यह जानकारी दी है की यूरिया की किल्लत/कमी को दूर किया जाएगा। यहां इस आलेख में जानें यूरिया-खाद के भाव को लेकर ताजा अपडेट।

Also Read This News- Today mandi bhav: जानिए आज के अनाज मंडी के भाव क्या रहेगें


देश में इतनी यूरिया फर्टिलाइजर की आवश्यकता
आए दिन देश में रासायनिक उर्वरकों (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) की खपत अंधाधुन बढ़ रही है। देश में 2019-20 सत्र में 336.97 लाख टन यूरिया फर्टिलाइजर की बिक्री हुई थी।

जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 320.20 लाख टन था। सत्र 2021-22 में कितनी यूरिया खाद की आपूर्ति हुई है। इसका डाटा साल 2022 के अंत में आएगा।


समय के साथ बढ़ती यूरिया (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) फर्टिलाइजर की मांग को देखते‌ हुए खाद उर्वरक निर्माता कंपनी IFFCO ने देश के अलग-अलग हिस्सों में क्षमता वाले बड़े-बड़े प्लांट लगा रहा है, जिससे की किसानों को सही समय पर खाद उर्वरक की उपलब्धता हो सके।

किसानों को नहीं होगी यूरिया खाद की किल्लत
भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहाँ पर 70% तक आबादी खेती पर निर्भर है। यहाँ खेती (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) के लिए रबी और खरीफ सीजन में किसानों को खाद की कमी से सामना करना पड़ता है।

किसानों को यूरिया खाद की किल्लत का सामना न करना पढ़े, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास भी करती है। सरकार द्वारा खाद की उपलब्धता और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इसकी बिक्री के लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है।

यूरिया खाद के भाव को लेकर बड़ी खबर, जानिए रेट 

बता दे की, IFFCO ने यूरिया (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) उर्वरक की कीमत निश्चित कर दी है, इफको ( IFFCO ) कंपनी द्वारा अलग अलग उर्वरक की बोरी पर अलग अलग भाव तय किए है, जो की इस प्रकार है –

ALso Read This News- Opium Farming: जानिए किसानों के लिए वैध या अवैध अफीम की खेती, जानें कहां से मिलती है इसके लिए मंजूरी

डीएपी ( DAP ) 45 kg की बोरी की कीमत 1350 रुपए रहेगी ,
एनपीके ( NPK ) 45 kg की बोरी की कीमत 1175 रुपए रहेगी,
एनपीके 12-32-16 ( NPK 12-32-16 ) 45 kg की बोरी की कीमत 1185‌ रुपये रहेगी,
एनपीएस ( NPS ) खाद की कीमत 925 रूपए निश्चित की है,
यूरिया ( Urea ) खाद की 45kg बोरी की‌ कीमत 266.50 रूपए है,
जबकि आपको बात दे की, यूरिया खाद की कीमत 900 रूपए के आस-पास रहती है। लेकिन सरकार द्वारा किसानो को इस पर 70% की छूट के साथ लगभग यूरिया खाद (IFFCO Urea Fertilizer Price 2022) की पुरानी रेट के अनुसार 250 रूपए मे दी जाएगी।

click here to join our whatsapp group